• Home
  • News
  • Bihar: Rohini Acharya disillusioned with RJD? Photos of Lalu, Rabri, and Tejashwi removed from social media

बिहारः रोहिणी आचार्य का आरजेडी से मोहभंग? सोशल मीडिया से हटाई लालू, राबड़ी और तेजस्वी की तस्वीरें

editor
  • Awaaz Desk
  • September 21, 2025 06:09 AM
Bihar: Rohini Acharya disillusioned with RJD? Photos of Lalu, Rabri, and Tejashwi removed from social media

पटना। आरजेडी में इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य अब पार्टी से दूरी बनाती नजर आ रही हैं। संजय यादव को लेकर किए गए पोस्ट के बाद रोहिणी आचार्य ने काफी समय तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट करके रखा हुआ था। वहीं अब उनका अकाउंट पब्लिक हुआ है तो उसमें कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के तमाम नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के साथ लगी फोटो भी हटा दी है। रोहिणी आचार्य ने अब अपनी अकेले की फोटो लगाई है। दरअसल संजय यादव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद विवाद काफी बढ़ गया है। रोहिणी आचार्य ने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। हालांकि इसके बाद अब उन्होंने अपने अकाउंट में कई सारे बदलाव कर दिया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भी परिवार और पार्टी से दूरी बना ली है। इसके अलावा रोहिणी ने अपने ग अकाउंट से आरजेडी समेत सभी 58 राजनेताओं को अनफॉलो कर दिया है। पहले वह 61 प्रोफाइल को फॉलो करती थीं, लेकिन अब यह सिर्फ 3 रह गई है। ये तीनों लोग भी राजनीति से हटकर हैं। बता दें कि इससे पहले रोहिणी ने कल दिन भर सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट भी कर दिया था। हालांकि शाम तक उन्होंने अकाउंट फिर खोल दिया। बता दें कि रोहिणी आचार्य से जुड़ा हालिया विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट से शुरू हुआ। 18 सितंबर 2025 को रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट की थी, जो आरजेडी के आंतरिक कलह को उजागर कर रहा था। यह पोस्ट मुख्य रूप से तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव पर निशाना साधते हुए थे, जिन्हें रोहिणी ने ‘सबस्टैंडर्ड’ (निम्न स्तर का) व्यक्ति बताया था। हालांकि रोहिणी ने बाद में यह पोस्ट हटा ली। 


संबंधित आलेख: