• Home
  • News
  • Bihar: Water Metro begins in Patna, eco-friendly operation from Digha Ghat to Kangan Ghat

बिहार: पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, दीघा घाट से कंगन घाट तक होगा पर्यावरण अनुकूल संचालन

editor
  • Awaaz Desk
  • September 20, 2025 10:09 AM
Bihar: Water Metro begins in Patna, eco-friendly operation from Digha Ghat to Kangan Ghat

पटना। बिहार के लोग अब वाटर मेट्रो का लुत्फ उठा सकेंगे। खबरों के मुताबिक पटना में वाटर मेट्रो चलेगी और इसका संचालन दीघा घाट से कंगन घाट तक किया जाएगा। दीघा पर्यटन घाट, एनआईटी घाट और गायघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर ये मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने समझौता किया है। जानकारी के मुताबिक शहरी जल परिवहन प्रणाली को आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार को गुजरात के भावनगर में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। पर्यटन विभाग के एक बयान में अनुसार केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मनसुख मांडविया की मौजूदगी में 908 करोड़ रुपये की लागत से शहरी जल मेट्रो परियोजना के विकास को लेकर यह समझौता हुआ। इसमें कहा गया कि इस समझौता पत्र पर आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने हस्ताक्षर किए। परियोजना के तहत अत्याधुनिक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामारन जलयान एमवी निशादराज संचालित किया जाएगा जो बैटरी और ईंधन दोनों तरीके में चलने में सक्षम होगा। लगभग 100 यात्रियों की क्षमता वाला यह जलयान (वाटर मेट्रो) पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) होगा। बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बताया कि यह परियोजना पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी और शहरी परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
 


संबंधित आलेख: