किच्छा में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने तेज किया चुनाव प्रचार! बोले-कांग्रेस ने हमेशा जनता के साथ छल किया, भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन
किच्छा। कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है कांग्रेस शासन में जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन भाजपा शासन में जनता को सभी सुविधाएं मिली हैं। पिछले पांच सालों में भाजपा ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया और यही कारण है कि आज भाजपा प्रत्याशियों को जनता हाथों-हाथ ले रही है। यह बात किच्छा से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने कही। शुक्ला ने अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपने पिछले पांच साल के कार्य गिनाए। राजेश शुक्ला ने किच्छा वार्ड 7 गैस एजेंसी वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
जनसंपर्क के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्प समय में ही कई विकासकारी कार्य कर स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का विकास केवल मात्र भाजपा ही कर सकती है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांगे्रस उनके लिए कड़े प्रतिद्वंदी नहीं हैं। उनकी लड़ाई विकासविरोधी ताकतों के खिलाफ है। किच्छा की जनता विकास करने वाली पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने किच्छा के विकास के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा है। किच्छा में उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि के मुद्दों पर चौमुखी कार्य किया गया है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से आगामी १४ फरवरी को कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाने की अपील की है। वहां पर नगर अध्यक्ष विवेक राय, हर्ष गंगवार, दर्शन सागर, गिरीश वर्मा, राजेश कुमार रज्जी, मूलचंद राठौर, भूपेंद्र नेगी, महेंद्र पाल, राकेश गुप्ता, सरन संधू, गोल्डी गोराया, महेंद्र ठाकुर, मुकेश सागर, नंदू प्रजापति, विजय कोली आदि मौजूद रहे।