• Home
  • News
  • BJP National President JP Nadda will fill election campaign in Udham Singh Nagar for two days

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऊधम सिंह नगर में दो दिवसीय दौरे में भरेंगे चुनावी हुंकार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 14, 2021 12:11 PM
BJP National President JP Nadda will fill election campaign in Udham Singh Nagar for two days

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुरआ रहे है। यहां नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही, अंबेडकर मूर्ति और शहीद ऊधम सिंह नगर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रेदेश प्रवक्ता  विनय रोहिल्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सायं 4 बजे 15 नवंबर को पुलिस लाइन हैलीपेड रुद्रपुर आएंगे। यहां से वे सीधे आनंदम बैठक पहुंचेंगे। यहां वे ऊधमसिंह नगर के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रचारक, मंडल अध्यक्ष व विधानसभा विस्तारक, विधानसभा प्रभारियों की सामूहिक बैठक को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम रुद्रपुर में ही करेंगे।

रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 16 नवंबर की सुबह 10 बजे शहीद ऊधमसिंह नगर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 10:45 पर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। 11:15 में आर्शीवाद बैंकट हॉल में बंगाली समाज के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।इसके बाद 2 बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह प्रभारी, विस्तारकों की सामूहिक बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: