• Home
  • News
  • BJP workers remembered Pandit Deen Dayal Upadhyay in Mussoorie

पंडित दीन दयाल उपाध्याय को मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया याद

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 11, 2023 11:02 AM
BJP workers remembered Pandit Deen Dayal Upadhyay in Mussoorie

रिपोर्टर सुनील सोनकर

मसूरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की  पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढौर स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल अमर रहे के नारे   भी लगाये। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेष रावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और महामंत्री कुषाल राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज को समर्पित किया व हमेषा देष को एक सूत्र में पिरोने का काम किया उन्होंने एकात्म मानवता वाद का नारा देकर समाज को जोड़ने का प्रयास किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में राजनीति की हर समस्या का समाधान था। गांव, समाज और राष्ट्र के विकास का दर्शन था। लेकिन, साजिश कहें या कुछ और उनके विचार जन-जन तक नहीं पहुंच पाए। राष्ट्र की दशा और दिशा को बदलना है तो उनके विचारों का संरक्षण और संवर्धन करना बेहद जरूरी है। उनके एकात्म मानवतावाद दर्शन को लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होनेे कहा कि पडिंत दीनदयाल ने हमेषा एकात्म मानव वाद का नारा दिया व समाज के पिछड़े वर्गो को आगे बढाने के साथ ही राश्ट्र भावना व भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प. दीन दयाल का कहना था  कि भारत पूर्व से एक राष्ट्र रहा है चाहे अंग्रेजों ने राज किया हो या अब आजादी के बाद भी। उन्होंने कहा कि जो इस धरती पर जन्मा वह भारतीय है उसकी सांस्कृतिक विरासत व संस्कार यही है।


संबंधित आलेख: