• Home
  • News
  • Braking: Sumit Khanna's car, a resident of Nainital, was a victim of a road accident, all the people present in the car were safe, due to this the car collided while returning from Chandigarh.

ब्रेकिंग:नैनीताल निवासी सुमित खन्ना की कार सड़क दुर्घटना की हुई शिकार,गाड़ी में मौजूद सभी लोग सुरक्षित, चंडीगढ़ से लौटते वक्त इस वजह से लगी थी कार को टक्कर

editor
  • Kanchan Verma
  • January 14, 2022 05:01 AM
Braking: Sumit Khanna's car, a resident of Nainital, was a victim of a road accident, all the people present in the car were safe, due to this the car collided while returning from Chandigarh.

सर्दी के मौसम में सुबह सुबह कोहरे की चादर से सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बन जाती है। चंडीगढ़ से नैनीताल लौट रहे नैनीताल निवासी सुमित खन्ना भी आज सुबह घने कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए,गनीमत रही कि सुमित खन्ना इस हादसे में सुरक्षित रहे,उनके साथ उनकी पत्नी ज्योति खन्ना(प्रेसिडेंट लायंस क्लब),पुत्र शुभम और सक्षम खन्ना भी कार UK04R 1060 में मौजूद थे।
दुर्घटना चंडीगढ़ से लौटते हुए हरिद्वार जगादरी के बीच नेशनल हाईवे पर हुई। सुमित ने बताया कि कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी थी मेरे आगे चल रही कार ने ब्रेक लगाया जिसका पता नही चल सका, जब तक मैंने ब्रेक लगाया तब तक आगे वाली कार से मेरी कार की टक्कर हो गयी थी,मेरे ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही कार ने भी मेरी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर ज़्यादा ज़ोर से नही लगी,और हम सब सुरक्षित रहे।कार को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है।


संबंधित आलेख: