ब्रेकिंगः कल बागेश्वर से शुरू होगी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा! केन्द्रीय मंत्री ठाकुर व सीएम धामी हरी झण्डी दिखा रथ को करेंगे रवाना
बागेश्वर। कुमाऊं में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत बागेश्वर से होगी। बागेश्वर से शुरू होकर यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों में पहुंचेगी। कल केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री विशन चुफाल आदि विजय संकल्प यात्रा के रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। जानकारी देते हुए विजय संकल्प यात्रा के कुमाऊ सह प्रभारी और प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने बताया कि यह रथ कपकोट से होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ जिले में प्रवेश करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जनता के द्वार तक जाकर नई सरकार के गठन से पूर्व कितने वायदे पूरे हुए। नए सुझाव आदि भी लिए जाएंगे। पिछला घोषाणा पत्र में कितने कार्य हुए इसका भी जिक्र होगा। यात्रा के शुभारंभ पर लगभग दस हजार लोगों के आने का लक्ष्य है। प्रतिदिन यात्रा सौ से 150 किमी चलेगी।
बताया कि गढ़वाल में 2660 और कुमाऊं में 1890 किमी की यात्रा तय की जाएगी। सभाएं, नुक्कड़ सभाएं रोड शो आदि कार्यक्रम होंगे। राज्य के 70 विधानसभाओं में पहले ही एलइडी भेजी गई है। जिसमें सरकार का लेखा-जोखा है। एक लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। महिला, पुरुष, किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बड़ी परियोजनाएं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, घस्यारी योजना, कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चारधाम की सड़कें, बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग की सर्वे और डीपीआर समेत तमाम विकास कार्य राज्य में हुए हैं। यह कांग्रेस के समय नहीं हो सका था। काला ने कहा कि कांग्रेस परिर्वतन की बात करती है। जनता के बीच है। सीडीएस विपिन रावत को एक आदमी की मृत्यु कहा जा रहा है। राहुल गांधी के इस बयान को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा। इस दौरान शेर सिह गढ़िया आदि मौजूद थे।