ब्रेकिंग:पूर्व एडीएम कैलाश सिंह टोलिया का हार्ट अटैक से हुआ निधन,सक्रियता से काम करने वाले अधिकारियों में होती थी गिनती
2005 के पीसीएस अधिकारी नैनीताल के पूर्व एडीएम कैलाश सिंह टोलिया का आज हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। अचानक हुए निधन से प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गयी है। केएस टोलिया वर्तमान में बाजपुर चीनी मिल में तैनात थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे है। पिछले दिनों उन्हें हार्ट अटैक पड़ने के वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया था,जहा इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
2005 के पीसीएस अधिकारी केएस टोलिया की छवि सक्रियता से काम करने वाले अफसर की रही थी। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश के अमल में सख्ती दिखाई, जिसकी खूब चर्चा रही। पिछले साल उनका बाजपुर चीनी मिल के जीएम के तौर पर हुआ था। उनके निधन पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत,डीएम धीराज गर्ब्याल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, पूर्व एडीएम बीएस फिरमाल,एसएसपी पंकज भट्ट सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।