• Home
  • News
  • Breaking: Uttarakhand Governor Lt Gen Gurmeet Singh reached Pithoragarh, meeting with district level officers

ब्रेकिंगः उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पिथौरागढ़, जिला स्तरीय अधिकारियों संग की बैठक

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 17, 2021 08:12 AM
Breaking: Uttarakhand Governor Lt Gen Gurmeet Singh reached Pithoragarh, meeting with district level officers

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एक दिवसीय दौरे मे पिथौरागढ़ पहुंचे। डीआरडीओ के गेस्ट हाउस मे उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की समस्याओं व विकास कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल ने बताया कि मैं पहले भी यहां आ आया हूँ, लेकिन उत्तराखंड गवर्नर बनकर पहली बार आया हूँ। मै पिथौरागढ़ के लिए क्या सकता हूँ यहां के विकास के उस पर चर्चा करना जरुरी है। जिसमें सीमा की सड़कों मे कैसे स्पीड लाई जाए कैसे उन्हें बेहतर बनाए, डिजास्टर मैनेजमेंट भी यंहा पर एक बड़ी चुनौती है, रिवरस पलायन कैसे किया जाए। महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाएं बहुत मेहनती है, इनके उत्पादों को कैसै अंतर्राष्ट्रीय मार्केट तक पहुंचाया जाए और मै एमेजोन, महिन्द्रा, रिलायंस जैसी बड़ी संस्थाओं को इनवाईट करुंगा। पिथौरागढ़ आने के लिए इनके उत्पादों की ब्राइडिग, पैकिंग लेबोरेट्री टेस्ट की ये जिम्मेदारी हमारी बनती है। यंहा के लोगों मे ईमानदारी है और अन्य जगहों से पिथौरागढ़ हटके लगता है।


संबंधित आलेख: