• Home
  • News
  • Breaking: Vehicle of devotees going to visit Maa Poornagiri became a victim of accident, two people died in the accident

ब्रेकिंग: माँ पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार,हादसे में दो लोगो की हुई मौत

editor
  • Kanchan Verma
  • April 09, 2022 07:04 AM
Breaking: Vehicle of devotees going to visit Maa Poornagiri became a victim of accident, two people died in the accident

नवरात्रों के पावन अवसर पर माता के भेंटे गाते बजाते माँ पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे भक्तों के वाहन से जोरदार टक्कर लगने से दो लोगो की मौत हो गई।   वही 6 लोग घायल हो गए,घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 
चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरि का मेला देखने और मां के दर्शन करने जा रहे बरेली के भक्तों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन अनियंत्रित हो गया और दो राहगीरों को वाहन से ज़ोरदार टक्कर लग गयी जिसमे दोनों राहगीरों की मौत हो गयी,मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों में से कुछ की स्थिति अब भी गम्भीर बनी हुई है।

आपको बता दे हर साल चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर टनकपुर से आगे माँ पूर्णागिरि मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त मां के दर्शन करने जाते है। पिछले दो सालों से ये मेला कोरोना की वजह से नही लगा था इस बार मेले का आयोजन किया गया।


संबंधित आलेख: