• Home
  • News
  • Brutality: Girl raped and murdered in Jaspur! Outrage erupts, villagers block highway

दरिंदगीः जसपुर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या! लोगों में आक्रोश, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

editor
  • Awaaz Desk
  • September 17, 2025 05:09 AM
Brutality: Girl raped and murdered in Jaspur! Outrage erupts, villagers block highway

जसपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फिर हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जसपुर और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया। दरअसल बच्ची गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक बेटी के शरीर पर दर्जनों चोटों के निशान हैं। उन्होंने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई। उधर इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति संभालने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती या उन्हें कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर जानकारी मिलते ही विधायक आदेश चौहान भी तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्ची की मौत को समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि दोषियों को कठोर दंड मिल सके। बता दें कि इससे पहले जसपुर के गांव मुरली वाला में 58 वर्षीय महिला के साथ लूट की घटना के बाद हत्या कर दी गई थी। ऐसे में लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।


संबंधित आलेख: