• Home
  • News
  • Budget 2026 will have a major impact: Everything from clothes and shoes to mobile batteries and medicines will become cheaper! Alcohol and scrap will become more expensive, causing a panic in the stock market.

बजट 2026 का बड़ा असरः कपड़े-जूते से लेकर मोबाइल बैटरी और दवाएं होंगी सस्ती! शराब-स्क्रैप होंगे महंगे, शेयर बाजार में मचा हाहाकार

  • Awaaz Desk
  • February 01, 2026 07:02 AM
Budget 2026 will have a major impact: Everything from clothes and shoes to mobile batteries and medicines will become cheaper! Alcohol and scrap will become more expensive, causing a panic in the stock market.

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार, 1 फरवरी को आम बजट पेश कर दिया है। इस दौरान अपने बजट भाषण में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई चीजों पर कस्‍टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली हैं। इधर बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। सेंसेक्‍स में 2000 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 700 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। कैपिटल सेक्‍टर में भारी गिरावट आई है। बीएसई, ग्रो जैसे शेयरों में हाहाकार देखा जा रहा है। वहीं वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 24,800 के नीचे, जबकि सेंसेक्‍स 80,500 के नीचे कारोबार कर रहा है। बता दें कि  बजट में एफ एंड ओ के तहत एसटीटी को बढ़ा दिया गया है। पिछले बजट में भी इसको बढ़ाया गया था। इस बार इसे 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है। इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 

ये सामान होगे सस्ते
1-
कपड़े 
2- लेदर आइटम 
3- सिंथेटिक फुटवियर 
4- चमड़े के उत्पाद 
5- कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री 
6- लिथियम आयन सेल 
7- मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
8- सोलर ग्लास होंगे सस्ते 
9- मिक्स्ड गैस सीएनजी
10- ईवी
11- माइक्रोवेब ओवन
12- विमानों का ईंधन
13- विदेश यात्रा

इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं। उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं।


संबंधित आलेख: