• Home
  • News
  • Bulldozer in Baba's roadshow: UP CM Yogi Adityanath reached Champawat! Roadshow campaigned in support of CM Dhami, see photos in link

बाबा के रोड शो में बुलडोजरः चंपावत पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ! रोड शो कर सीएम धामी के समर्थन में किया प्रचार, लिंक में देखें तस्वीरें

editor
  • Awaaz Desk
  • May 28, 2022 07:05 AM
Bulldozer in Baba's roadshow: UP CM Yogi Adityanath reached Champawat! Roadshow campaigned in support of CM Dhami, see photos in link

चंपावत उपचुनाव को लेकर भाजपा द्वारा पूरी ताकत झोंकते हुए युद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार किया है। इसी क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रोड शो किया। वहीं इससे पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उधर योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। खासे संख्या में लोग रोड शो में पहुंचे और धामी को जीत का आशीर्वाद लिया। उधर योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर दिखाई दीं। 

रोड शो के दौरान एक दिलचस्प मामला भी सामने आया। यहां उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में बुलडोजर लेकर पहुंचे हैं।


इससे पहले सीएम योगी ने आज सुबह ही गुरु गोरखनाथ की भूमि चम्पावत में पहुंचने को लेकर ट्वीट किया था। उनके ऑफीशियल हैंडल से जानकारी दी गई है कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोल्ज्यू महराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथा की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक.कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है। इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सीएम चम्पावत को शुभकामनाएं दी हैं। लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है।


उधर टनकपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व ही गांधी मैदान में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। 10 बजे से ही गांधी ग्राउंड में लोगों का आना शुरू हो गया है।


संबंधित आलेख: