• Home
  • News
  • Bullying: A young man was brutally beaten up after being thrown on the road! The video went viral, the police arrested the accused

दबंगईः सड़क पर गिराकर युवक की बेरहमी से पिटाई! वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

editor
  • Awaaz Desk
  • May 10, 2025 10:05 AM
Bullying: A young man was brutally beaten up after being thrown on the road! The video went viral, the police arrested the accused

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गयी और तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी बीच बचाव करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा। बेहोशी की हालत में युवक को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। घायल युवक की बहन सलोनी ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आजादनगर ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है और मोहल्ले के ही एक युवक देवकरण द्वारा उसके भाई करन को मामूली बात पर बेरहमी से पीटा गया और उसका गला भी दबाया गया। उसको बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसको आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवकरण को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की गई है।


संबंधित आलेख: