• Home
  • News
  • Bullying of girls: sticks run on the middle road in Haldwani! Instead of pacifying the matter, the spectators were seen provoking, the video went viral... why is there no police action?

लड़कियों की दबंगईः हल्द्वानी में बीच सड़क पर चले लाठी डण्डे! मामला शांत कराने के बजाए उकसाते दिखे तमाशबीन, वीडियो वायरल... आखिर क्यों नहीं होती पुलिसिया कार्रवाई?

editor
  • Awaaz Desk
  • July 12, 2022 09:07 AM
 Bullying of girls: sticks run on the middle road in Haldwani! Instead of pacifying the matter, the spectators were seen provoking, the video went viral... why is there no police action?

हल्द्वानी। हल्द्वानी के हीरानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़कियों के दो गुट किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बड़ गया कि जूतम-पैजार होने के साथ ही मौके पर लाठी-डण्डे निकल आए और लड़कियां आपस में लाठियां टकराने लगीं। इसको लेकर एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हल्द्वानी के हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क के बाहर का बताया जा रहा है।

हैरानी की बात तो यह है कि जब लड़कियों के बीच मारपीट चल रही थी तब मौके पर खासी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग लड़कियों की लड़ाई पर ठहाके लगाते भी सुनाई दे रहे हैं। हद तो तब हो गयी जब एक युवक लड़कियों को लाठी दे रहा है और उन्हें उकसाता सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन पर लोगों पर नाराजगी जता रहे हैं जो मौके पर मौजूद हैं। यूजर्स का कहना है कि लड़ाई रोकने के बजाए यह लोग उन्हें उकसा रहे हैं, हस रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। 

हालांकि गनीमत यह रही कि इस मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लड़कियों के गुस्से को शांत किया। वहीं बताया जा रहा है कि शाम होते ही लड़कों के दो गुट भी आमने-सामने आ गए। बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है।

हांलाकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि शहर में आए दिन इस प्रकार खुलेआम सड़कों पर लड़कियों और लड़कों के गुटों में मारपीट होती है और पुलिस प्रशासन को खबर ही नहीं होती है। तो क्या पुलिस की चुप्पी ऐसे बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट करने वालों के हौसले बढ़ा रही है। सवाल कई खड़े होते हैं? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो पर सज्ञान लेते हुए क्या कार्रवाई करता है। उधर लड़कियों के उकसाने और उनपर हसने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होती है या नहीं। 


संबंधित आलेख: