• Home
  • News
  • Caution: Leaving the house at night, be alert! Leopard roaming with family in Pantnagar area, forest department made special appeal

सावधानः रात में घर से निकल रहे हैं हो जाएं अलर्ट! पंतनगर क्षेत्र में परिवार के साथ घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग ने की विशेष अपील

editor
  • Awaaz Desk
  • August 18, 2022 12:08 PM
Caution: Leaving the house at night, be alert! Leopard roaming with family in Pantnagar area, forest department made special appeal

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों खासतौर पर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी हाल ही में लैंसडॉन क्षेत्र में एक सैन्य जवान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया था, वहीं अब ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति की बात सामने आ रही है। इस खबर से जहां वन विभाग अलर्ट हो गया है वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। नगला, पंतनगर के वन दरोगा शशिबर्धन अधिकारी ने एक पत्र लिखकर लोगों से सर्तक रहने की बात कही है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को लिखे पत्र में कहा कि पंतनगर क्षेत्र में लगातार तेंदुए की उपस्थिति दर्ज हो रही है और इसमें एक नर, एक मादा व शावक शामिल हैं जो विगत 13 अगस्त को पंतनगर एयरपोर्ट के आपरेशनल क्षेत्र से बाहर देखे गए हैं। कहा गया कि तेंदुए की उपस्थिति का पता चलने के बाद ही लोगों को अपने आसपास झाडियों की सफाई और सचेत रहने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात्रि के समय अलर्ट होकर ही घरों से बाहर निकलें, क्योंकि शावक के साथ तेंदुआ हमेशा आक्रामक होता है ऐसे में सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। आवाज इंडिया भी लोगों से सचेत रहने की अपील करता है ताकि किसी के साथ भी कोई अप्रिय घटना घटित न हो। 


संबंधित आलेख: