• Home
  • News
  • CDO Mishra inspected the multi-purpose building of the stadium to be built at a cost of more than 30 crores.

30 करोड से अधिक की लागत से बनने वाले स्टेडियम के बहुउद्देश्य भवन का सीडीओ मिश्रा ने किया निरीक्षण।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 28, 2023 01:08 PM
CDO Mishra inspected the multi-purpose building of the stadium to be built at a cost of more than 30 crores.

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने मनोज सरकार स्टेडिम पहुॅचकर 30.88 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन बहुद्देश्य हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि हॉल निर्माण कार्य समयबद्धता से दिसम्बर 2023 तक पूर्ण किया जाये और निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी दशा में समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि लैब में जिस निर्माण सामग्री की जॉच करायी जा रही है, वही परीक्षण युक्त मटेरियल निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाये।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हॉल में सभी आवश्यक कार्य किये जाये और यदि कहीं पर बदलाव की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव बनाया जाये। उन्होंने खिलाड़ियों के बैठने, रूकने की व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, वॉश रूम, प्रशासनिक भवन, बहुद्देश्य हॉल से पानी की निकासी का भी विकल्प रखने, प्रवेश द्वारों, मीडिया कवरेज हेतु पत्रकार बन्धुओं के लिए की जा रही व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। उन्होंने वेलोड्रम निर्माण कार्य शीघ्रता से शुरू कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, जेई सत्यम पाण्डे आदि उपस्थित थे। 


संबंधित आलेख: