• Home
  • News
  • Chamoli: 5 people including head of the same family died under suspicious circumstances, police engaged in investigation

चमोली : एक ही परिवार के मुखिया सहित 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 23, 2021 09:12 AM
Chamoli: 5 people including head of the same family died under suspicious circumstances, police engaged in investigation

चमोली। जिले के घाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के मुखिया सहित 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतकों में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। मौके पर SDM चमोली समेत राजस्व, रेगुलर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है, घुनी गांव के निवासी दिनेश लाल (पुत्र ध्यानी राम) पीआरडी में काम करते थे। घुनी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत ने बताया कि ग्रामीणों को घटना में दिनेश लाल का शव रस्सी से लटका मिला और बाकी 4 सदस्य संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर ही मृत मिले। दिनेश का शव घर के एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे हुक पर फांसी से लटका हुआ था।

नायब तहसीलदार घाट धीरेंद्र राणा ने कहा कि मृतकों में दिनेश लाल मुखिया (38 वर्ष), उनकी पत्नी बीरा देवी (35 वर्ष), बेटी नेहा (13 वर्ष), बेटा अरुण (8 वर्ष) व बेटा अक्षय (7 वर्ष) शामिल हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही डाक्टरों की टीम को बुलाकर ही गांव में ही करवाई जा रही है। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। 


संबंधित आलेख: