• Home
  • News
  • Changed weather, changed climate: Feeling of cold on the mountains! Thunderstorm and rain brought the heat of the season in the field, yellow alert regarding the storm

बदला-बदला मौसम, बदली-बदली फिजाएंः पहाड़ों पर ठण्ड का अहसास! मैदान में आंधी-बारिश ने उतारी मौसम की गर्मी, अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट

editor
  • Manoj Kumar
  • May 24, 2022 03:05 AM
Changed weather, changed climate: Feeling of cold on the mountains! Thunderstorm and rain brought the heat of the season in the field, yellow alert regarding the storm

देहरादून। प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है और बारिश की संभावना बनी हुई है। उधर मौसम विभाग ने बारिश और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार को भी प्रदेशभर में झमाझम बारिश के साथ ही तूफान का असर देखने को मिला। कई जगहों पर तूफान आफत बनकर लोगों पर टूटा। इस दौरान जहां हरिद्वार में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गयी, वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने से खासा नुकसान होने की खबर है।
उधर मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहा, इस दौरान कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। रविवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश और अंधड़ से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों में गिर गईं। कई क्षेत्रों में एक से दो घंटे बिजली भी गुल रही। देहरादून में बारिश होने से सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर मौसम विभाग ने आज भी कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि व तेज अंधड़ की संभावना है। बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन मुश्किलों का दौर जारी है। हरिद्वार की बात करें तो यहां अंधड़-बारिश ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई। विद्युत लाइनें पेड़ की टहनी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। उधर मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को रोक दिया है। 


संबंधित आलेख: