• Home
  • News
  • Chaos in Mathura on Eid: Anger erupts after the lynching of the axe-wielding Baba! Cow vigilantes blocked the Delhi-Agra highway and resorted to stone-pelting; the army deployed to control the situation.

ईद के दिन मथुरा में बवालः फरसा वाले बाबा की कुचलकर हत्या के बाद भड़का गुस्सा! गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर किया पथराव, हालात काबू करने उतरी सेना

  • Awaaz Desk
  • March 21, 2026 07:03 AM
Chaos in Mathura on Eid: Anger erupts after the lynching of the axe-wielding Baba! Cow vigilantes blocked the Delhi-Agra highway and resorted to stone-pelting; the army deployed to control the situation.

मथुरा। यूपी के मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां ईद वाले दिन बवाल मच गया। आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव किया, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गयी। इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में संज्ञान लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि फरसा वाले बाबा को सूचना मिली थी कि इलाके में गौतस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही वो तड़के चार बजे अपनी मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने निकल पड़े, तभी गौतस्करों ने नवीपुर गांव के पास रुकने के बजाए उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद खबर के फैलते ही गौरक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने न्याय की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रकों व अन्य वाहनों को रोक दिया। इससे दिल्ली-आगरा हाईवे पर छाता क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। वहीं वारदात के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी मुस्लिम युवक को दबोच लिया। हालांकि अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर तीन अन्य हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस को पकड़े गए युवक से पूछताछ में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ये हत्या सुनियोजित थी और गौतस्करों ने उन्हें जानबूझकर कुचल दिया। गौरक्षकों की मांग है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की जांच की जाए। छाता पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने का कोशिश कर रही है। 


संबंधित आलेख: