• Home
  • News
  • Chaos marred the atmosphere during the first phase of the Bihar Assembly elections! Deputy CM Vijay Sinha's convoy was pelted with stones during voting in Lakhisarai.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हंगामे से बिगड़ा माहौल! लखीसराय में वोटिंग के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव

editor
  • Awaaz Desk
  • November 06, 2025 09:11 AM
Chaos marred the atmosphere during the first phase of the Bihar Assembly elections! Deputy CM Vijay Sinha's convoy was pelted with stones during voting in Lakhisarai.

पटना। बिहार में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां वोटिंग के दौरान जबरदस्त हंगामा हो गया। इसी दौरान विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी की घटना हुई। घटना को लेकर विजय सिन्हा ने आरजेडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है। अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू हो गई। यह घटना लखीसराय के खोरियारी गांव में हुई। आरोप है कि आरजेडी के समर्थकों ने डिप्टी सीएम की कार को आगे बढ़ने से रोका। मतदान के दिन जब विजय कुमार सिन्हा खोरियारी गांव पहुंचे, तो आरजेडी समर्थकों ने सिन्हा की कार को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान उनके काफिले पर चप्पलें फेंकी गई और पथराव किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने ‘मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। वहीं विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


संबंधित आलेख: