• Home
  • News
  • Chardham Yatra: Doors of Kedarnath Dham opened for devotees! A flood of faith surged, the Dham echoed with the chants of Har Har Mahadev

चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट! उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा धाम

editor
  • Awaaz Desk
  • May 02, 2025 04:05 AM
Chardham Yatra: Doors of Kedarnath Dham opened for devotees! A flood of faith surged, the Dham echoed with the chants of Har Har Mahadev

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में आज शुक्रवार, 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान पूरा धाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। आज सुबह 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में पूरे विधि-विधान के साथ धाम के कपाट खोले गए। कपाट खुलने के मौके पर 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम में मौजूद हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले गुरुवार शाम बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। बाबा की डोली को केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद भंडार गृह में विराजमान किया गया। केदारनाथ मंदिर को इस मौके पर 108 क्विंटल फूलों से भव्यता से सजाया गया। उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से जब बाबा की डोली केदारनाथ को रवाना हुई थी तो तभी से हजारों की संख्या में भक्त भी डोली के साथ चलते हुए केदारनाथ पहुंच गए। सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी की ओर से बाबा केदारनाथ की पहली पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। हम सभी देशवासियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं। सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ की यात्रा कठिन होती है। हमने यात्रा को आसान बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। हम बाबा से प्रार्थना करते हैं कि हमने जो प्रबंध किए हैं उनसे लोगों की यात्रा आसान हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त हैं। उन्हीं के प्रयास से 2013 की आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्य हो सके हैं।


संबंधित आलेख: