• Home
  • News
  • Chief Justice Manoj Kumar Gupta received a grand welcome at the Nainital High Court Bar Association auditorium. Advocates raised their concerns and were assured of swift resolution.

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता का भव्य स्वागत! अधिवक्ताओं ने रखीं समस्याएं, शीघ्र समाधान का मिला भरोसा

  • Awaaz Desk
  • February 11, 2026 11:02 AM
Chief Justice Manoj Kumar Gupta received a grand welcome at the Nainital High Court Bar Association auditorium. Advocates raised their concerns and were assured of swift resolution.

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार पहुंचे, जहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष न्यायालय परिसर से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और सुझाव विस्तार से रखे। अधिवक्ताओं ने कार्य व्यवस्था, सुविधाओं और लंबित मुद्दों के समाधान को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनकी सुविधाओं एवं सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि एसोसिएशन और सभी अधिवक्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि मुख्य न्यायाधीश उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।


संबंधित आलेख: