• Home
  • News
  • CM Dhami Arrives in Haridwar; Holds Meeting Regarding Kumbh Arrangements and Seeks Blessings from the Jagatguru.

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कुंभ के कार्याें को लेकर की बैठक, जगतगुरु से लिया आशीर्वाद

  • Tapas Vishwas
  • March 16, 2026 12:03 PM
CM Dhami Arrives in Haridwar; Holds Meeting Regarding Kumbh Arrangements and Seeks Blessings from the Jagatguru.

सीएम धामी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने डामकोठी में कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक और व्यक्तिगत पूजा अनुष्ठान संपन्न करने के बाद वह जगतगुरु आश्रम पहुंचे। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्व राश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी आज कुंभ से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने डामकोठी में आयोजित बैठक में कुंभ की तैयारियों की प्रगति, व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पूजा-अनुष्ठान भी किया। इसके पश्चात वे जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


संबंधित आलेख: