• Home
  • News
  • CM Dhami breaks silence on the political turmoil of Congress! Said - contesting elections is a distant thing, factions and factionalists should first decide their leader?

कांग्रेस के सियासी घमासान पर सीएम धामी ने तोड़ी चुप्पी! बोले-चुनाव लड़ना दूर की बात, गुट और गुटबाज पहले तय कर लें अपना नेता?

editor
  • Manoj Kumar
  • December 23, 2021 03:12 PM
CM Dhami breaks silence on the political turmoil of Congress! Said - contesting elections is a distant thing, factions and factionalists should first decide their leader?

हल्द्वानी। कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान पर बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस में कई तरह के गुट और गिरोहबाजी चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को खुद पता नहीं है कि उनका शीर्ष नेता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का आपसी कलह खत्म हो तो वो जनता की सुध लें। कहा कि कांग्रेसी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की बात कर रहे हैं, लेकिन पहले कांग्रेसी यह तो तय कर लें कि उनका नेता कौन है। चुनाव लड़ना तो दूर की बात है जिस तरीके से कांग्रेस में कलह चल रही है उससे लगता है कि कांग्रेसी खुद आपस में ही लड़ रहे हैं। कहा कि यह कांग्रेस और कांग्रेसियों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि वरिष्ठ नेता हरीश रावत को इस तरह अपना दर्द सार्वजनिक करना पड़ा। गौरतलब है कि बीते बुधवार को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी ही पार्टी के संगठन पर सवाल खड़े किए थे। उनके ट्वीट के बाद से ही प्रदेश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। हरीश रावत की नाराजगी की बात दिल्ली तक पहुंची तो पार्टी हाईकमान ने रावत समेत नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य समेत कई बड़े नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया है। खबर है कि कल यानी आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान इन सभी नेताओं से मंथन करेगा और आगे की रणनीति तैयार की जायेगी। उधर हरीश रावत के समर्थन में कांग्रेस के सांसद और विधायक, कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए। 


संबंधित आलेख: