• Home
  • News
  • CM Dhami gave a gift of 533 crores to Tehri, inaugurated and laid the foundation stone and also talked about opening a medical college

सीएम धामी ने टिहरी को दी 533 करोड़ की सौगात, लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ मेडिकल कॉलेज खोलने की बात भी कही

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 25, 2023 11:02 AM
CM Dhami gave a gift of 533 crores to Tehri, inaugurated and laid the foundation stone and also talked about opening a medical college

टिहरी। मुख्यमंत्री धामी ने 25 फरवरी को टिहरी जिले का दौरा किया। इस दौरान सीएम धामी ने टिहरी में करीब 500 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अवाला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित भी किया। टिहरी की अलग-अलग विधानसभाओं के लिए सीएम धामी ने एक अरब रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं का लोकार्पण और तीन अरब रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस तरह सीएम ने कुल 45 योजनाओं को लोकार्पण किया और 93 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही धामी ने बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एलीट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी शुभांरभ किया। वहीं सीएम धामी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 1120 लाभर्थियों को धनराशि का डमी चेक व ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया। अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि भारत को जी 20 बैठकों की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है, ये देश के लिए गौरब की बात हैं। उत्तराखंड के पहले जी 20 बैठकों के दो कार्यक्रम मिलत थे, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर अब उत्तराखंड को तीन बैठकों का कार्यक्रम मिली है।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज टिहरी को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति सरकार के साथ चल रहा है। टिहरी क्षेत्र में टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी का प्रस्ताव भेजा जाएगा। शहर को रिह घूतू का साफ पानी पिलाया जाएगा। इसके साथ ही इको पार्क को विकसित किया जाएगा। धनौल्टी और घनसाली के लिए मोटर मार्ग के जो प्रस्ताव मिले है, उसे स्वीकृति दी जाती हैं। टिहरी जिले के लिए करीब 111 प्रस्ताव मिले है, उन पर भी विचार किया जा रहा है। टिहरी में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है।


संबंधित आलेख: