• Home
  • News
  • CM Dhami reached Ram Manohar Lohia Hospital to know the condition of former Chief Minister Koshyari! wish you a speedy recovery

पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का हाल जानने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे सीएम धामी! शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना

  • Awaaz Desk
  • June 09, 2024 05:06 AM
CM Dhami reached Ram Manohar Lohia Hospital to know the condition of former Chief Minister Koshyari! wish you a speedy recovery

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कोश्यारी से भेंट की और उनकी कुशलक्षेम जानी। सीएम धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत दा के स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के साथ-साथ चिकित्सकों से उनके चल रही इलाज की विषय में भी बातचीत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों से हर संभव बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उधर कोश्यारी के स्वास्थ्य लाभ को लेकर उत्तराखण्ड में भाजपा कार्यकर्ता और उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। 


संबंधित आलेख: