• Home
  • News
  • CM Yogi's visit to Uttarakhand! Had darshan of Badri Vishal! Slogans of Jai Shri Ram

सीएम योगी का उत्तराखंड दौरा! बदरी विशाल के किए दर्शन! जय श्री राम के लगे नारे

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 08, 2023 12:10 PM
CM Yogi's visit to Uttarakhand! Had darshan of Badri Vishal! Slogans of Jai Shri Ram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ धाम में दर्शन और पूजन किया। जिसके बाद सीएम योगी ने बदरीनाथ में अपने गुरूओं का पिंडदान किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथ के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए।   

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी बदरीनाथ धाम पहुंचे और उनके मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाने लगे। जिसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान सीएम योगी के साथ बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं आज सीएम योगी मौसम साफ होते ही केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। गौर हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बदरीनाथ धाम दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। साथ ही सीएम योगी जैसे ही बदरी विशाल के धाम पहुंचे मंदिर में दर्शनार्थ के लिए आए श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। मंदिर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की. वहीं शयन आरती में भी सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ दौरे के दौरान भारत-चीन सीमा पर स्थिति माणा बॉर्डर के घस्तोली गांव भी पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने माणा पास में तैनात जवानों से मुलाकात की। साथ ही सीएम योगी इस दौरान जवानों की हौसला-अफजाई करते दिखाई दिए। जिसके बाद उन्होंने राज्य अतिथि गृह का निरीक्षण किया। बताते चलें कि बीते दिन यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम नेताओं से मुलाकात की और उनसे मिलने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। 


संबंधित आलेख: