• Home
  • News
  • Colors of politics: Whose policies were questioned in the election, today joined the same party! Colonel Kothiyal became the CM face of AAP, took the membership of BJP

सियासत के रंगः चुनाव में जिसकी नीतियों पर उठाए सवाल, आज उसी पार्टी का थाम लिया दामन! आप के सीएम चेहरा बने कर्नल कोठियाल ने ली भाजपा की सदस्यता

editor
  • Awaaz Desk
  • May 24, 2022 01:05 PM
Colors of politics: Whose policies were questioned in the election, today joined the same party! Colonel Kothiyal became the CM face of AAP, took the membership of BJP

देहरादून। कहते हैं राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता और कब कौन पाला बदल ले यह कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही एक वाकया आज उत्तराखण्ड की सियासत में भी देखने को मिला। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनावों के समय भाजपा की नीतियों और रीतियों को गलत ठहराने वाले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल को अब भाजपा में सबकुछ ठीक लगने लगा है और यही कारण है कि आप को छोड़ने के कुछ ही दिन बाद यानी आज उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और अब वह भाजपाई हो गए।

आज देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है, हांलाकि इसको लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि कल तक जिस पार्टी के कामों पर सवाल खड़े कर रहे थे आज वही पार्टी उन्हें कैसे प्यारी हो गयी। खैर ये राजनीति है और राजनीति में सब जायज माना जाता है।

वैसे तो कर्नल कोठियाल के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से ही उनके भाजपा में जाने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। आज उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा से नाता जोड़ लिया। अब यह नाता कब तक बरकरार रहेगा यह तो समय के गर्भ में है, लेकिन कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं उनके भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी माहौल गरमाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 

 


संबंधित आलेख: