• Home
  • News
  • Commendable effort of Rotary Saheli Center: For the first time in the cinema hall, the faces of the girls blossomed after seeing the film! President Aggarwal expressed his gratitude to Rev Cinema

रोटरी सहेली सेंटर का सराहनीय प्रयासः पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखकर खिले बच्चियों के चेहरे! अध्यक्ष अग्रवाल ने जताया रेव सिनेमा का आभार

editor
  • Awaaz Desk
  • July 03, 2022 02:07 PM
 Commendable effort of Rotary Saheli Center: For the first time in the cinema hall, the faces of the girls blossomed after seeing the film! President Aggarwal expressed his gratitude to Rev Cinema

रोटरी क्लब रुद्रपुर की यूनिट रोटरी सहेली सेंटर द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोटरी सहेली सेंटर द्वारा रोटरी क्लब में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खासी संख्या में महिलाएं व बच्चियां प्रशिक्षण ले रही हैं।

इसी क्रम में आज रोटरी सहेली सेंटर के अध्यक्ष सीए जयप्रकाश अग्रवाल की पहल पर बच्चियों को शहर के रेव सिनेमा में फिल्म दिखाई गई। सीए अग्रवाल ने अनुसार इन बच्चियों ने पहली बार सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म देखी और फिल्म देखने के बाद उनके चेहरों पर जो खुशी थी उसी खुशी को बनाए रखने के लिए रोटरी क्लब और रोटरी सहेली सेंटर हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने इसके लिए रेव सिनेमा के मालिक अर्जुन गुप्ता और उनके बेटे अतुल गुप्ता का आभार व्यक्त किया। बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर रेव सिनेमा के मालिक अर्जुन गुप्ता से बात की तो उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया और बच्चियों को फिल्म दिखाने के लिए कहा।



वहीं सीए अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा महिलाओं और बच्चियों के हितों में काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं और बच्चियों के लिए क्लब द्वारा समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि उन्हें आगे लाया जा सके। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, सेकेट्री सुनील सोनी, मनोज अग्निहोत्रि, ओम सिंघला, डॉ. दीपक भट्ट, विकास शर्मा, परमजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।  

 


 


संबंधित आलेख: