सराहनीय पहलः समाजसेवी संगठन हल्द्वानी ने विद्यालय में बच्चों को भेंट किए बिस्कुट, समोसे और मास्क! कोरोना के प्रति किया जागरूक, अबतक विद्यालय में दान कर चुके हैं लाखों का सामान
हल्द्वानी। समाजसेवी संगठन हल्द्वानी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढूंगा विद्यालय भीमताल में बच्चों व अध्यापकों को बिस्कुट, समोसे और मास्क वितरित किए। इस दौरान बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया गया।

बता दें कि समाजसेवी हेमंत गोनिया, रूपा अधिकारी, हेमा गोनिया, खष्टी बिष्ट ने इस विद्यालय को गोद लिया है और अबतक इस विद्यालय में आठ लाख का सामान दान कर चुके हैं। यही नहीं समाजसेवी संगठन ने कई और विद्यालयों को भी गोद लिया है और समय-समय पर वहां भी सामान वितरित किया जाता है। बता दें कि समाजसेवी गोनिया और उनकी टीम लगातार जरूरतमंदों की मदद को आगे आते रहते हैं और समाजहित के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार खोलिया, प्रशासनिक अधिकारी दीपक शर्मा, आरएस खंपा, कपिल कुमार तिलाड़ा, दीप्ति दीगारी, ललित मोहन तिवारी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, भुवन सूठा, ध्यान सिंह नेगी, विक्रम कुमार समाजसेवी संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य खोलिया ने कहा इस प्रकार अगर सभी लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए तो हर बच्चा शिक्षित होगा।