• Home
  • News
  • Congress candidate Meena from Rudrapur did a road show! Thousands of people gathered in support, bid - getting immense support from every class

रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना ने किया रोड शो! समर्थन में उमड़े हजारों लोग, बोली-हर वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन

editor
  • Manoj Kumar
  • February 12, 2022 10:02 AM
Congress candidate Meena from Rudrapur did a road show! Thousands of people gathered in support, bid - getting immense support from every class

रुद्रपुर। काँग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के ऐतिहासिक रोड शो में आज हर जाति, वर्ग, क्षेत्र से हज़ारों लोगों का भारी भरकम जनसमूह उमड़ पड़ा। हर क्षेत्र से प्रमुख कार्यकर्ताओं के समूहों का आगमन प्रातः से ही अम्बेडकर पार्क आना प्रारम्भ हो गया। रोड शो में चारों तरफ हिलोरें मारते जनसमूह में सबसे आगे टुकटुक पर खड़े होकर कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा नें  साफ संदेश दे दिया कि वो चुनाव जीतने पर आम जनमानस, निर्धन वर्ग और आम आदमी का प्रतिनिधित्व विधानसभा में करना चाहती है। श्रीमती मीना शर्मा के साथ उत्साह से लबरेज सैकड़ों नौजवानों के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा, तो वहीं भारी संख्या में मौजूद महिलाओं, व्यापारियों व किसानों की मौजूदगी में काँग्रेस के तमाम बड़े चेहरे एकजुट दिखे। बाज़ार भ्रमण के दौरान दर्जनों जगह दुकानदारों, ठेली वालों, टुकटुक वालों तक नें माल्यार्पण कर मीना शर्मा के पक्ष में रुद्रपुर में चल रहे अंडरकरन्ट की झलक भी दिखला दी। आज के रोड शो में जगदीश तनेजा, पुष्कर राज जैन, हिमांशु गाबा, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, ममता रानी, सुरेश गौरी, अरुण पाण्डे, सी.पी. शर्मा, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, संजीत विश्वास, दिनेश पंत, चौधरी इंद्रपाल, परिमल रॉय, दिलीप अधिकारी, सौरभ चिलाना,पवन वर्मा, मुकेश राणा, मुकेश बाला, सचिन मुंजाल, मोनू निषाद, सुशील मंडल, प्रीति साना, कैलाश राठौर, मोहन भारद्वाज, बबिता बैरागी, सायरा बानो, राजीव कामरा, रामस्वरूप भारती, राजेश कुमार, रमेश कालड़ा, इंदरजीत सिंह, मोनिका ढाली, विजय यादव, दीपक चराया, बाबू खान, अरशद खान, पुरषोत्तम अरोरा, मदन लाल खन्ना, कोमिल राम कोली, राजू कोली, कुँवर पाल कोली, नरेश तापली, अशोक राय, कौशल विश्वास, विधान सना, नरेश शर्मा, सुधीर मिश्रा, हरनाम सिंह नारंग, जगदीश कर्मकार, सुदर्शन शर्मा, सुमित रॉय, मन्नू चौधरी, नित्यानंद रॉय, अमल मिस्त्री, विकास बैरागी, सचिन आनंद, महेश रस्तोगी, एस पी सरकार, पुदीना साहनी, उमर खान, परवेज़ रस्तोगी, चेतन भट्ट, सुनील आर्य, पप्पू कोली, प्रेम कोली, हरीराम कोली, अनिल कोली, दीपक विश्वास, रामदयाल सिंह, राजेश प्रधान, अजय यादव, राजीव, रवि कठेरिया सहित हजारों लोग मौजूद थे।


संबंधित आलेख: