• Home
  • News
  • Congress demonstrates strength at Delhi's mega rally! Rahul Gandhi slams the Election Commission, saying, "This is a battle between truth and falsehood."

दिल्ली की महारैली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन! चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी, बोले- यह सत्य और असत्य की लड़ाई

  • Awaaz Desk
  • December 14, 2025 10:12 AM
 Congress demonstrates strength at Delhi's mega rally! Rahul Gandhi slams the Election Commission, saying, "This is a battle between truth and falsehood."

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली हो रही है। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत कई शीर्ष नेता पहुंचे हैं। वहीं रैली में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। रैली को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है और खुलेआम वोट चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी। इसके बाद राहुल गांधी ने रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने भी चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सत्य और असत्य की लड़ाई है। कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्शन कमीश्नर के लिए कानून बदला और नया कानून बनाया। उन्होंने कहा कि आपके पास सत्ता आज है, देश की जनता सत्य को समझती और सत्य के लिए मरती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें जो रास्ता दिखाया था, उस रास्ते पर हम चल रहे हैं। कहा कि वोट चोरी करके ये सत्ता पर काबिज होते हैं। वहीं राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं, हमें उनका साथ देना है। कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम राहुल गांधी की विचारधारा को आगे ले जाएं। इससे पहले रैली को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के तीन अधिकारियों के नाम गिनाए और इन नामों को याद रखने को कहा। 


संबंधित आलेख: