• Home
  • News
  • Congress protests in Uttarakhand: Deteriorating law and order! Thousands of workers in Dehradun take to the streets and march to the Raj Bhavan to protest rising crime and unemployment.

उत्तराखण्ड में कांग्रेस का हल्लाबोलः बिगड़ती कानून व्यवस्था! बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ देहरादून में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर, राजभवन कूच

  • Awaaz Desk
  • February 16, 2026 08:02 AM
 Congress protests in Uttarakhand: Deteriorating law and order! Thousands of workers in Dehradun take to the streets and march to the Raj Bhavan to protest rising crime and unemployment.

देहरादून। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में सड़कों पर उतरे। इस दौरान कांग्रेस की रैली में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया। कूच से पहले कांग्रेस नेताओं ने परेड ग्राउंड में सभा की और सरकार के खिलाफ बढ़ते अपराधों, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों के आतंक जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। इधर कांग्रेस की रैली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। इससे पहले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के अनेकों जिलों से कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए आज एक जन सैलाब देहरादून की सड़कों पर उतर रहा है। राज्य में प्रचंड बहुमत की सरकार ने जनादेश का अपमान किया है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और राज्य में जंगल राज कायम है। चारों तरफ बढ़ते अपराधों से भय का वातावरण व्याप्त है। प्रदेश में रोजगार खत्म हो गए हैं और नौजवानों के हाथों में काम नहीं है। पलायन बदस्तूर जारी है, दूसरी तरफ पहाड़ों में विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो रखी है।


संबंधित आलेख: