• Home
  • News
  • Congress stages a major show of strength in Rudrapur: State in-charge Shailja attacks the government! Claims a wave of change in Uttarakhand, election strategy discussed

रुद्रपुर में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शनः प्रदेश प्रभारी शैलजा का सरकार पर हमला! उत्तराखंड में बदलाव की लहर का दावा, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

editor
  • Awaaz Desk
  • April 08, 2026 11:04 AM
Congress stages a major show of strength in Rudrapur: State in-charge Shailja attacks the government! Claims a wave of change in Uttarakhand, election strategy discussed

रुद्रपुर। रुद्रपुर में आज बुधवार को कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं ने शिरकत की और आगामी रणनीति पर मंथन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करण माहरा और पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में अब बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वर्तमान सरकार निरंकुश तरीके से काम कर रही है, जिसके कारण आम जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से बढ़ता पलायन सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है और कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाएगी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर रणनीति, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही पार्टी को मजबूत बनाएगी और आने वाले समय में इसका सीधा फायदा चुनावी परिणामों में दिखाई देगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ ने पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत दिया।


संबंधित आलेख: