खून खराबा:कांग्रेस समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक को किया लहूलुहान?खून से लथपथ युवक ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी का लगाया आरोप
उत्तराखंड में वोट बैंक की राजनीति इनदिनों चरम पर है। राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना जारी है लेकिन पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब खून खराबा हुआ है। मामला लालकुआं विधानसभा का है जहाँ एक युवक की खून से लथपथ वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में युवक खुद का नाम दीपू पांडे बता रहा है और कह रहा है कि वो निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का प्रचार कर रहा था कि तभी उस पर हमला किया गया। उसने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर हमला कांग्रेस समर्थकों ने किया वो लोग नही चाहते कि संध्या डालाकोटी चुनाव लड़े और जीते।वीडियो में पांडे ये भी कह रहा है कि वो अकेला है उसके साथ कोई नही खड़ा है। वीडियो में पांडे ने खुद को कुछ समाचार पत्रों से जुड़ा हुआ भी बताया।
वायरल वीडियो में कितनी सत्यता है कहना मुश्किल है लेकिन युवक के साथ मारपीट हुई है ये वीडियो में साफ झलक रहा है। वही सवाल ये भी खड़ा होता है कि अगर दीपू पांडे निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का प्रचार कर रहा था तो संध्या डालाकोटी के बाकी समर्थकों ने उसका सपोर्ट क्यो नही किया? थाने के सामने उसने खुद को अकेला बताया इतना खून निकलने के बाद कोई उसके साथ क्यो नही खड़ा था?
आपको बता दें लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनावी मैदान में उतरे है। सोशल मीडिया में वायरल खून से लथपथ दीपू पांडे की वीडियो से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है।