• Home
  • News
  • Constitution Day celebrated across the country! Program held at Raj Bhawan, Dehradun, oath taken on duties and responsibilities enshrined in the Constitution

देशभर में मनाया गया संविधान दिवस! देहरादून राजभवन में हुआ कार्यक्रम, संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की ली शपथ

editor
  • Awaaz Desk
  • November 26, 2024 09:11 AM
Constitution Day celebrated across the country! Program held at Raj Bhawan, Dehradun, oath taken on duties and responsibilities enshrined in the Constitution

देहरादून। देशभर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इसी क्रम में राजभवन में संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गयी। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। आज ही के दिन 1949 को भारत के लोगों ने भारत के संविधान को आत्मार्पित किया था। राज्यपाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करते हुए कहा है कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण के ऐतिहासिक कार्य में देश के अनेक महा मनीषियों के परिश्रम और महान विचारों की व्यापकता से एक लोक कल्याणकारी संविधान की मजबूत संरचना संभव हुई थी। राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस हम सब के लिए भारत के संविधान में निहित सच्चे आदर्शों, सुदृढ़ सिद्धान्तों और पवित्र कर्तव्यों के बोध को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है, जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। इसकी रोशनी में हमारा राष्ट्र और नागरिक भारत के स्वर्णिम भविष्य की संरचना कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: