• Home
  • News
  • Controversy flares up again over the gold kept in the sanctum sanctorum of Kedarnath temple! VIDEO viral, priests opened front

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने को लेकर फिर विवाद गरमाया! VIDEO वायरल, पुरोहितों ने खोला मोर्चा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 19, 2023 03:06 PM
Controversy flares up again over the gold kept in the sanctum sanctorum of Kedarnath temple! VIDEO viral, priests opened front

उत्तराखंड में स्थित विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के गर्भ गृह के भीतर की दीवारों की पर स्थित सोने की प्लेटों पर सोने की पोलिस की जा रही है। हालांकि बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से अभी तक इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। दो दिन पूर्व केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने सोने पर सवाल खड़े करते हुये कहा था कि यह सोना पीतल में तब्दील हो गया है। इसकी जांच की जानी चाहिये। वहीं अब मंदिर के भीतर के कुछ नये वीडियो जारी किये गये हैं। वीडियो में सोने की पोलिस भी दिखाई दे रही है और इस पोलिस को मंदिर की दीवारों पर किया जा रहा है। अब केदारनाथ के लगभग सभी तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर लगे सोने के वीरोध में आ गये हैं।


सकेदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि आज सुबह के समय जब पुरोहित पूजा पाठ करने के लिये मंदिर के भीतर गये तो वहां सोने की पोलिस की जा रही थी। जब सोने की प्लेटे लगी हैं तो सोने की पोलिस करने की कोई जरूरत नहीं थी।


संबंधित आलेख: