भ्रष्टाचार का बोलबालाः हल्द्वानी मण्डी में अनाज के बजाय ब्रांडेड वस्तुओं का हो रहा व्यापार! आरटीआई एक्टविस्ट गौनिया ने सीएम और सचिव को भेजा शिकायती पत्र, लिंक में पढ़ें क्या लगाए आरोप?
नैनीताल। हल्द्वानी मण्डी में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर हेमंत सिंह गौनिया ने मुख्यमंत्री और कृषि उत्पादन मण्डी सचिव को पत्र भेजा गया है। यही नहीं गौनिया ने सीएम हेल्प लाइन से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। पत्र में गौनिया ने कहा है कि हल्द्वानी मण्डी में अनाधिकृत रूप से निर्गत अनाज मण्डी में व्यापारियों द्वारा अनाज के बजाय ब्रांडेड वस्तुएं बेची जा रही है। कहा कि गोदामों में गेहूं, चावल, बाजरा, चीनी, हल्दी, साबुन, मिर्च, धनिया और अन्य वस्तुओं का व्यापार किया जा रहा है।

कहा गया कि सरकार और विभाग किसानों की उपज को बेचने के लिए इच्छुक नहीं है और जिन लोगों को लाइसेंस दिया गया है वह करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं। कहा कि उक्त लोग मण्डी अधिनियम के अधीन वस्तु व अन्य का व्यापार मण्डी परिसर से बाहर भी कर सकते हैं, लेकिन करोड़ों का कारोबार करने वाले मण्डी पर अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। कहा कि मण्डी स्थिति गोदामों में अन्य प्रदेशों के ब्रांडेड सामान रखा जा रहा है और मण्डी की जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। कहा कि किसानों के लिए जो टीन शेड बनाए गए थे मण्डी द्वारा उन्हें भी किराए पर दिए गए हैं।

ऐसे में किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कुछ लोगों की मनमानी और दबंगई के चलते मण्डी का स्वरूप ही बिगड़ गया है। कहा कि हल्द्वानी मण्डी में पूरे कुमाऊं उपज आती है, लेकिन कुछ लोगों, सचिवों और प्रबंध निदेशकों द्वारा मण्डी में टिन शैड के नाम पर कब्जे करा दिए गए हैं। उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्छ संज्ञान लेते हुए मण्ड को किसानों के लिए खोला जाए। वहीं उन्होंने आरोप लगाए हैं कि मण्डी में सभी दुकानों का रकवा बड़ा दिया गया है और मण्डी के शिलान्यास स्थल पर अवैध तरीके से दुकानों बना दी गई हैं जो नियम के खिलाफ है।