• Home
  • News
  • Death before oath: After the by-election in Tehri, a stone fell on the car of the village head going to the block headquarters to take oath, painful death

शपथ से पहले आई मौतः टिहरी में उपचुनाव के बाद शपथ लेने ब्लाक मुख्यालय जा रहे ग्राम प्रधान की कार पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • July 06, 2022 07:07 AM
Death before oath: After the by-election in Tehri, a stone fell on the car of the village head going to the block headquarters to take oath, painful death

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश से हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते उत्‍तरकाशी में कई घरों में मलबा घुसने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं टिहरी की बात करें तो यहां कई वाहन मलबे की नीचे दब गए। उधर टिहरी जौनपुर ब्लाक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में टटोर गांव के प्रधान प्रताप धीमान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह उप चुनाव में जीतने के बाद शपथ लेने आज ब्लाक मुख्यालय थत्‍यूड़ जा रहे थे। हादसे में कार चालक अर्जुन सिंह भी घायल हुआ है जबकि अन्य दो महिलाएं सुरक्षित हैं।

उधर प्रदेश में आज सुबह से ही कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं भूस्खलन, जलभराव आदि ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तड़के बारिश हुई। बारिश के चलते पहाड़ों पर आफतों का दौर शुरू हो गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्‍य के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। 


संबंधित आलेख: