• Home
  • News
  • Defection Politics: Come brothers, walk across it, now Congress leader Sarita Arya can change the party, if BJP gives ticket then it can go across!

राजनीति: आओ बंधु उस पार चलो,अब कांग्रेसी नेत्री सरिता आर्य बदल सकती है दल,अगर बीजेपी दे टिकट तो जा सकती हैं उस पार!

editor
  • Kanchan Verma
  • January 15, 2022 05:01 AM
Defection Politics: Come brothers, walk across it, now Congress leader Sarita Arya can change the party, if BJP gives ticket then it can go across!

टिकट,और दलबदल की राजनीति इनदिनों विधानसभा चुनाव में सबसे ज़्यादा सुर्खिया बटोर रही है। कोई टिकट के लिए कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा रहा है तो कोई बीजेपी छोड़ कांग्रेस में। नैनीताल में कांग्रेस के हेम आर्या के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य भी अब मूड बदलती दिखाई दे रही है। जी हाँ! अगर बीजेपी उन्हें टिकट दे दे तो वो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकती है। अब सवाल ये है कि बीजेपी की ओर से हेम आर्य भी दावेदार है। ऐसे में सरिता आर्य को बीजेपी टिकट कैसे देगी,जबकि टिकट की वजह से ही हेम आर्य ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में वापसी की है। 
सूत्रों की माने तो सरिता आर्य पिछले कई दिनों से देहरादून में टिकट लेने के चक्कर मे है और जब कांग्रेस में बात नही बनी तो उन्होंने बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर टिकट देने पर ज़ोर दिया है। सरिता आर्य ने नैनीताल की मीडिया को भी कहा है कि अगर बीजेपी उनको टिकट देगी तो वो बीजेपी में शामिल ज़रूर होंगी।
तो भैया ये सारा खेल सिर्फ टिकट का है वरना कौन सी पार्टी किसकी? वो कविता याद है जो नैनीताल के शिक्षक,कवि,लेखक स्व श्री पीतांबर दत्त तिवारी ने लिखी थी,"आओ बंधु चलो उस पार" दलबदल की राजनीति में आज के परिपेक्ष्य में बिल्कुल फिट बैठती है।


संबंधित आलेख: