• Home
  • News
  • Defense Minister Rajnath Singh and UP CM Yogi Adityanath arrived in Haridwar! They attended the statue installation ceremony of Swami Satyamitranand Giri at Saptarishi Maidan, where CM Dhami extended a grand welcome.

हरिद्वार पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ! सप्तऋषि मैदान में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति स्थापना समारोह में हुई शिरकत, सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

  • Awaaz Desk
  • February 06, 2026 10:02 AM
Defense Minister Rajnath Singh and UP CM Yogi Adityanath arrived in Haridwar! They attended the statue installation ceremony of Swami Satyamitranand Giri at Saptarishi Maidan, where CM Dhami extended a grand welcome.

हरिद्वार। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की। भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया। वहीं तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में देश की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। गौर हो कि 6 फरवरी यानि आज ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की समाधि पर उनकी मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम आयोजित है, जिसको लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता आज हरिद्वार के दौर पर हैं। सभी नेता ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंच गए हैं। समारोह तीन दिन चलेगा, जिसमें देशभर के कई हस्तियां भाग लेने पहुंचेंगे। बता दें कि यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई वीआईपी हस्तियां हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।


संबंधित आलेख: