देहरादून : आंदोलनकारियों ने दिया गांधी पार्क में धरना, क्या है मामला जानिए
रिपोर्ट- नूपुर बडोला, देहरादून।
आज गांधी पार्क में भू- कानून को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने धरना दिया और 2018 में लाए अध्यादेश को हटाने की मांग की। इस पर कमला पंत, जगमोहन सिंह और गजेंद्र भंडारी ने दुख जताते हुए कहा कि आज 21 वर्ष बाद भी हमारे देश के लिए सशक्त भू-कानून नही बना पाया है। सरकार सर्वप्रथम 2018 का भू कानून समाप्त करें और आगामी विधानसभा सत्र में हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून बनाये। चेतावनी देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं करने पर आर पार का आन्दोलन खड़ा हो सकता है।
आपको बता दें कि आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि वह उत्तराखंड के जंगल, जल, जमीन को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस मौके पर इंद्रेश मैखुरी, निर्मला बिष्ट, प्रदीप कुकरेती, मनोज ध्यानी, पीडी गुप्ता, सुशील त्यागी, रोशन धस्माना, दीपक जोशी, वेद प्रकाश शर्मा, विक्रम भंडारी, बिशम्बर दत्त, जबर सिंह पावेल, पदमा गुप्ता, द्वारिका बिष्ट, राधा तिवारी, पुष्पा सुन्दरियाल, जयदीप सकलानी, त्रिलोचन भट्ट, रवीन्द्र प्रधान, पुरण जुयाल आदि शामिल रहे।