• Home
  • News
  • Dehradun Update: After petrol hike in Doon, it is now diesel's turn

देहरादून अपडेट : दून में पेट्रोल बढ़ोतरी के बाद अब है डीज़ल की बारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 28, 2021 02:10 PM
Dehradun Update: After petrol hike in Doon, it is now diesel's turn

देहरादून। मंहगाई ने तो आम जनता का जीना ही मुश्किल कर दिया है। उत्तराखंड में अब पेट्रोल के बाद डीज़ल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। बदरीनाथ में लोगों ने डीज़ल 101.85 रुपये और मुनस्यारी में 100.04 रुपये लीटर खरीदा। उत्तराखंड राज्य में पेट्रोल की कीमतें तो कई दिनों पहले ही 100 रुपये लीटर के पार पहुंच गई थी और अब बुधवार को डीज़ल ने भी 100 रुपये का आंकड़ा पार कर अपना रिकॉर्ड बना लिया है। 

बुधवार को देहरादून के त्यूनी में डीज़ल 99.01 रुपये और पिथौरागढ़ में 99.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राज्य सरकार पर अब पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कमी का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है। कुछ महीनों के अंदर ही राज्य में चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतें सरकार की टेंशन का कारण बन रहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में भी डीजल 100 रुपये पहुंच गया है। बुधवार को हल्द्वानी के पेट्रोल पंपों में डीज़ल 96.90 रुपये, उत्तरकाशी में 98.91 रुपये, नई टिहरी में 98.07 रुपये और हरिद्वार में 96.47 रुपये प्रति लीटर बिका।


संबंधित आलेख: