• Home
  • News
  • Delhi Public School again set an example! Celebrated Christmas festival together with deaf children and youth

दिल्ली पब्लिक स्कूल ने फिर पेश की मिसाल! मूकबधिर बच्चों और युवाओं के साथ मिलकर मनाया क्रिसमस पर्व

editor
  • Manoj Kumar
  • December 27, 2021 09:12 AM
Delhi Public School again set an example! Celebrated Christmas festival together with deaf children and youth

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने क्रिसमस पर्व अलग तरीके से मनाकर मिसाल पेश की है। हर साल विद्यालय में क्रिसमस पर्व का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जाता है और इसमें समाज के उन लोगों को आगे लाने का प्रयास किया जाता है जो समाज की मुख्य धारा से कटे हुए हैं और किसी कारण वश निःशक्त हैं और अपने आप को समाज के सामने प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मूक बधिर बच्चों और युवाओं के साथ मिलकर क्रिसमस मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए इस साल भी यह पर्व इन लोगों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने इन सभी को प्रतिभाग करने का अवसर दिया और अपनी प्रतिभा को आगे लाने का मौका दिया। जिसे सभी ने बखूबी निभाया। और साथ ही रुद्रपुर और उसके आस पास के लोगों को भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया था। इस अवसर पर श्री ग्रोवर ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन के द्वारा छात्र और समाज के समग्र विकास का है और इस विकास में सभी को बराबर मौका दिया जाना चाहिए। विद्यालय के इस प्रयास की सभी लोगों ने सराहना की और कहा कि इस तरह के व्यक्तिव और विद्यालय हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और अनेक लोग मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: