दिल्ली:आम आदमी पार्टी के दो विधायक दिल्ली बुराड़ी दंगे के पाए गए दोषी,विधायकी पर गिर सकती है गाज
दिल्ली में साल 2015 में दंगे भड़काने के आरोप में दिल्ली की आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को दोषी करार दिया गया है। दोनों विधायक दोषियों सहित 6 दोषियों को 21 सितंबर को कोर्ट सजा सुनाएगी।
मामले के मुताबिक दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था,जिसको लेकर लोग थाने में पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस एफआईआर तक नही लिख रही है और दुष्कर्म करने वालो को बचाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के संजीव झा और अखिलेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों नेताओं की पुलिस से तीखी बहस हो गयी साथ ही आप नेताओ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन दोनों पर पुलिस ने राइफल तान दी। मामले ने तूल पकड़ लिया और तोड़फोड़ शुरू हो गयी। देखते ही देखते भीड़ इक्कठी हो गयी और मामला बुरी तरह बेकाबू हो गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया, तब पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को तीतर बितर किया।
मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) वैभव मेहता ने 15 अन्य को भी दंगा करने और पुलिस कर्मियों को चोट पहुंचाने के मामले में दोषी करार दिया।
गुप्ता ने कहा, ''नैतिकता का उपदेश देने वाले अरविंद केजरीवाल ने गुंडों का एक संगठन खड़ा किया है जो अकसर पुलिस और लोगों से झड़प करता है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करत है। उन्हें अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए अपने दोनों विधायकों को तुरंत निष्कासित करना चाहिए और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करनी चाहिए।''
आप ने पूर्व में आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसके विधायकों और नेताओं को फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग किया, जिन्हें अक्सर अदालत से रिहा कर दिया जाता है।
वही दिल्ली भाजपा के प्रमुख आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह दोषसिद्धि आप के असली चेहरे को उजागर करती है, जो अब गुंडों, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी बनकर रह गई है।