• Home
  • News
  • Demand for appointment as soon as possible by giving a memorandum to Cabinet Minister Ganesh Joshi in B.P.Ed trained

बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षितों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर करी यथाशीघ्र नियुक्ति की मांग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 03, 2021 09:10 AM
Demand for appointment as soon as possible by giving a memorandum to Cabinet Minister Ganesh Joshi in B.P.Ed trained

मसूरी I प्रदेश में बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन लगातार बीपीएड व एमपीएड बेरोजगारों की नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत है जिसको लेकर मसूरी में लक्ष्मी उनियाल के नेतृत्व में बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षितों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर नियुक्ति की मांग की है। लक्ष्मी उनियाल ने कहा  कि लंबे समय से प्रशिक्षित बीपीएड एमपीएड बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और लगातार आंदोलनरत हैं जिसके तहत आज उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर मांग की है कि बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार की पीड़ा को समझते हुए उनको यथाशीघ्र नियुक्ति दी जाए, इसके साथ ही प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के नियुक्ति वर्षभर व वरिष्ठता के आणर पर करने, उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 6 से 8 में शारीरिक शिक्षा की नियुक्ति करने, शारीरिक शिक्षा विषय को कक्षा एक से कक्षा 12 तक अनिवार्य रूप से बनाने व उत्तराखंड राज्य में प्रशिक्षित बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देकर आयु सीमा 42 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने की मांग की है ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी उनियाल, प्रशांता पवार आदि उपस्थित थे। 


संबंधित आलेख: