• Home
  • News
  • DGP Ashok Kumar conducted annual inspection of Haridwar's Kotwali Mangalore, launched signature campaign for public awareness against drugs

DGP अशोक कुमार ने हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर का वार्षिक निरीक्षण किया, नशे के विरुद्ध जनजागरुकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 04, 2023 01:03 PM
DGP Ashok Kumar conducted annual inspection of Haridwar's Kotwali Mangalore, launched signature campaign for public awareness against drugs

हरिद्वार। आज DGP अशोक कुमार ने हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नशे के विरुद्ध जनजागरुकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने थाने के महिला डेस्क एवं मालखाना को कम्प्यूटराइज्ड करने, प्रत्येक फरियादी को शिकायती प्रार्थनापत्र की रिसीविंग देने, महिला फरियादियों की समस्या का निस्तारण महिला पुलिसकर्मियों से कराने और कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार लाकर पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके साथ ही सड़क दुर्घटना सम्बन्धित आंकड़ों पर गंभीरता प्रकट करते हुए एक्सिडेंटल प्रोन एरियाज को पुनः चिन्हित कर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना के कारणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।


संबंधित आलेख: