• Home
  • News
  • Dham echoed with the hail of Har Har Gange: The doors of Gangotri and Yamunotri Dham were opened on time! The first worship in the name of Prime Minister Modi, the wind of faith

हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे धामः तय समय पर खोले गए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट! प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, बही आस्था की बयार

editor
  • Awaaz Desk
  • May 03, 2022 07:05 AM
Dham echoed with the hail of Har Har Gange: The doors of Gangotri and Yamunotri Dham were opened on time! The first worship in the name of Prime Minister Modi, the wind of faith

देहरादून। आज अक्षय तृतीया के पावन मौके पर तय समयानुसार पूजा-अर्चना के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस मौके पर पूजा अर्चना कर अराध्यों का आशीर्वाद लिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी का यहां भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों से दोनों धाम गूंज उठे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था। जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। उधर यात्रा के पहले श्रृद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हर-हर गंगे के उद्घोषों के साथ श्रृद्धालु यहां पहुंचे और पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। उधर यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं, जो सराहनीय है। 


संबंधित आलेख: