• Home
  • News
  • Dhami government's historic report card: Unemployment rate in Uttarakhand drops by 4.4%, per capita income sees a massive 41% surge.

धामी सरकार का ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड: उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 4.4% घटी, प्रति व्यक्ति आय में 41% का बंपर उछाल

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 20, 2026 10:06 AM
Dhami government's historic report card: Unemployment rate in Uttarakhand drops by 4.4%, per capita income sees a massive 41% surge.

देहरादून। उत्तराखंड विकास के पथ पर अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की रोजगारोन्मुखी नीतियों और उद्योगों के अनुकूल बनाए गए माहौल के कारण प्रदेश में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है। यह ऐतिहासिक घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' के एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की यह आर्थिक मजबूती युवाओं के लिए नौकरियों और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंकड़ों के साथ बात रखते हुए बताया कि राज्य में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने 30 से अधिक सुदृढ़ नीतियां लागू की हैं। इन्हीं नीतियों का प्रतिफल है कि देश-विदेश के उद्योगपतियों ने उत्तराखंड पर भरोसा जताया है, जिससे राज्य में अब तक 3.56 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश सुनिश्चित हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की बाढ़ आ गई है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं से एक खास आह्वान किया। उन्होंने कहा हमारे युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और उनका संकल्प ही देश को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बना सकता है। यदि युवाओं की इस असीम ऊर्जा को सही दिशा और सही अवसर मिले, तो भारत को पुनः 'विश्व गुरु' के रूप में स्थापित होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण रूप से विकसित बनाने की प्रधानमंत्री की मुहिम में शामिल हों और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।


संबंधित आलेख: